{"_id":"65f37e40411b44ac3f09d8d4","slug":"uncle-dies-nephew-injured-in-road-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-363395-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव भिड़वारी के पास वाहन को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में असालतपुर निवासी उरमान सिंह (45) की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गौरव (25) घायल हो गया।
बिलारी क्षेत्र के गांव असालतपुर निवासी किसान उरमान सिंह की संभल जिले में संभल-चंदौसी रोड स्थित भगरौआ गांव में ससुराल है। बृहस्पतिवार दोपहर उरमान ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गए थे। बाइक पर उसका भतीजा गौरव भी उसके साथ था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दोनों लौट रहे थे। जब दोनों बिलारी-सिरसी रोड पर गांव भिड़वारी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। बाइक उरमान चला रहा था।
आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। टक्कर लगते ही उरमान सिर के बल सड़क पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उरमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उरमान सिंह के परिवार में पत्नी रामरोशनी के अलावा तीन बेटियां पूजा, मनीषा और राखी तथा दो बेटे दीपक और शुभम हैं।