फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncle and nephew murdered Asha for two lakh rupees

Moradabad News: चाचा-भतीजे ने दो लाख रुपये के लिए की थी आशा की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew murdered Asha for two lakh rupees
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहरोला निवासी आशा मंजू देवी (50) की हत्या ब्याज के रुपयों का तकादा करने पर मल्लपुर सिधारी गांव निवासी इंद्रकेश ने भतीजे के साथ मिलकर की थी। महिला का शव 10 जुलाई को बीरमपुर-रोजा संपर्क मार्ग पर गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने शनिवार को दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि बिलारी क्षेत्र के अहरोला गांव की निवासी आशा वर्कर मंजूदेवी करीब चार साल से बिलारी की देवधाम काॅलोनी में रह रही थी। 10 जुलाई की सुबह मंजू देवी का शव बीरमपुर-रोजा संपर्क मार्ग पर गन्ने के खेत मेंं मिला था। उनकी दायीं कनपटी पर गहरी चोट का निशान मिला था। 11 जुलाई को मंजू के पति मनवीर सिंह ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने देवधाम काॅलोनी से लेकर घटनास्थल तक के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। कुछ चिह्नित नंबरों की सीडीआर निकलवाने के अलावा संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन

शनिवार को बिलारी पुलिस ने मल्लपुर सिधारी गांव निवासी इंद्रकेश और उनके भतीजे गगन को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी इंद्रकेश ने बताया कि उसने मंजू देवी से ब्याज पर दो लाख रुपये लिए थे। वह रुपये वापस नहीं कर पा रहा था। मंजू देवी घर आकर रुपयों के लिए तगादा करता थी। रुपये न देने वह सबके सामने अपमानित करके जाती थी। इससे गांव में मेरी बदनामी हो रही थी। अपने भतीजे के साथ मिलकर मंजू को पैसे देने के बहाने बुला लिया था। उसे बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए और रास्ते में गोली माकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed