फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uncle and nephew attacked with sharp weapons for protesting against molestation

Moradabad News: छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew attacked with sharp weapons for protesting against molestation
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

घायल सुहेल ने बताया कि 29 मई की रात शहजाद, नदीम, फैजान, असीम, जिशान, अहमद रजा और कादिर समेत कई लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सुहेल व उसके चाचा अकरम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे की बट से मारपीट करने के बाद चाकुओं से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर के आधार पर सात नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने देवापुर कल्याणपुर रोड से नदीम, फैजान और अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि विवाद गांव की एक युवती से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ युवक युवती का पीछा करते थे, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed