Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ultrasound system collapsed, waiting for 15 days

Moradabad News: अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था ध्वस्त, 15 दिन तक वेटिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound system collapsed, waiting for 15 days
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रा सांउड के महिलाओं को एक महिने तक टाइम दे रहे हैं डॉक्टर जिन आशाओं - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। पीतलबस्ती निवासी शिवानी (24) को एक माह से पेट में दर्द की समस्या है। सोमवार को वह सरकारी अस्पताल में दिखाने पहुंचीं तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। जांच के लिए गईं तो महिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां स्टाफ ने 15 दिन बाद की तारीख 12 नवंबर पर्चे पर लिख दी और कहा कि नौ बजे आ जाना।
विज्ञापन


इसे लेकर स्टाफ से उनकी बहस भी हुई लेकिन जवाब मिला कि मरीज ज्यादा हैं तो हम क्या करें। यह स्थिति सिर्फ एक मरीज की नहीं बल्कि कई गर्भवती महिलाओं की भी है, जिन्हें तय समय पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा है। इन महिलाओं के पास महिला अस्पताल के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। एनएचएम में कई माह से बजट न होने के कारण महिलाओं को वाउचर भी नहीं मिल रहे हैं। इन वाउचरों के जरिए वह निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में जाकर फ्री में जांच करा सकती थीं। ऐसे में सारा दवाब महिला अस्पताल पर है। एक ही सोनोलॉजिस्ट होने के कारण परेशानी दोगुनी हो गई है। सोमवार को भी एमसीएच विंग में मरीजों की भीड़ लगी रही। विभाग के पास इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन


66638 महिलाओं की साल के अंत तक होनी है डिलीवरी
विभागीय आंकड़े के मुताबिक 66638 गर्भवती महिलाएं जिले में हैं जिनकी डिलीवरी इस साल के अंत तक होनी है। शहर में महिला अस्पताल और ब्लॉकों में सिर्फ रतनपुर कलां सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को 425 रुपये का वाउचर जारी करता रहा है। इससे मुरादाबाद में सभी आठ ब्लॉकों में गर्भवती महिलाएं अपने नजदीकी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर जांच करा लेती थीं। अब गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच का लाभ नहीं मिल रहा है। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड का शुल्क 1000 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में एक ही मशीन और एक ही सोनोलॉजिस्ट हैं। मरीजों का दबाव बढ़ गया है। इसके बावजूद इमरजेंसी वाले मरीजों की जांच प्राथमिकता पर की जा रही है। स्टाफ को निर्देशित करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों की जांच की जाए।
- डॉ. निर्मला पाठक, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed