फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ufff.. a lot of pollution in moradaba

वातावरण में कम हुई धूल, खतरा अभी बरकरार

Fri, 15 Jun 2018 02:06 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jun 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
ufff.. a lot of pollution in moradaba
प्रदूषण - फोटो : demo pic
शहरवासियों को कुदरत को दोहरा कहर झेलना पड़ रहा है। एक तरफ वातावरण में धूल की परत छाई हुई है तो दूसरी तरफ उमस और गर्मी से बेचैनी बढ़ रही है। नवंबर 2017 की दमघोंटू धुंध के बाद एक बार फिर  से शहर धूल की परत की चपेट में आ गया। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को धूल कुछ छंट गई, लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक में अभी भी प्रदूषण खतरे से ऊपर है। 
विज्ञापन


बुधवार को मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 485 प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था।  गुरुवार को घटकर 412 प्रति घन मीटर हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार वायु प्रदूषण की स्थिति किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को बीमार करने के लिहाज से अभी भी खतरनाक है। 
विज्ञापन

दो दिनों से वातावरण में छाई धूल की परत लोगों के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। गुरुवार दोपहर में धूल छंटने के बाद हल्की धूप निकली लेकिन हवा में अभी भी पीएम 10 का स्तर 509 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आर के सिंह का कहना है कि मौसम में आ रहे बदलाव और हवा का दबाव कम होने की वजह से वायु मंडल में पीएम-10 ठहर गए हैं। यह धूल के भारी कण हैं। गर्मियों में जब भी धूल की परत जमती है तो वह बारिश से ही दूर होती है। तेज हवाओं से राहत मिल जाती है लेकिन उसमें भी धूल की मात्रा अधिक होती है। एक्यूआई का स्तर 200 से अधिक होने पर सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।  


वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नितिन बत्रा का कहना है कि यह वातावरण सामान्य व्यक्ति को भी बीमार बना सकता है। जिसकी वजह से आंखों में जलन, सांस की बीमारी से लेकर हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा के मरीज को ज्यादा धूप में नहीं घूमना चाहिए, और लगातार दवा खाएं। सांस का अटैक होने पर भर्ती होने की जरूरत पड़ जाती है। मॉस्क लगाने से भी बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed