फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two youths were looted by members of Zahur Khuran gang

जहर खुरान गिरोह के सदस्यों ने दो युवकों को बनाया निशाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths were looted by members of Zahur Khuran gang
मुरादाबाद। जहर खुरान गिरोह के सदस्य रोडवेज बस में सवार दो युवकों को शिकार बनाकर उनके पास मौजूद नकदी व सामान ले गए। पुलिस ने इनमें से एक को पीतलनगरी बस स्टैंड व दूसरे को मूंढापांडे स्थित बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के थाना नगीना के आजाद कॉलोनी निवासी नरेंद्र (24) को पुलिस ने मूंढापांडे बस स्टैंड से तथा मैनाठेर के ग्राम महमूदपुर निवासी उवैश (18) को पीतलनगरी बस स्टैंड से बेहोशी की हालत में पीआरवी ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना पर नरेंद्र के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कुछ होश आने के बाद नरेंद्र ने बताया कि वह मुरादाबाद कचहरी में मुंशी का काम करता है। दो दिन पहले वह एक काम से अपने मित्र के पास गाजियाबाद गया था। शनिवार रात 12 बजे वह रोडवेज बस से मुरादाबाद के लिए चला था। उसकी सीट पर एक अन्य युवक भी बैठा था उसने भी अपने को मुरादाबाद स्थित कचहरी के पीछे स्थित मोहल्ले में रहने की बात कही थी। बस चलने के बाद उसने उसे विश्वास में लेकर हलवा खिला दिया। उसके बाद उसे कुछ पता नहीं। परिवार वालों ने बताया कि जहर खुरान गिरोह का सदस्य उसकी जेब से पैसे व बैग में रखे कागजात व कपड़े ले गया। मोबाइल जेब में ही छोड़ गया। पुलिस द्वारा भर्ती कराया गए दूसरे युवक को अभी पूरी तरह होश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed