फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two youths were cheated of Rs 1.5 lakh in the name of sending them abroad

Moradabad News: विदेश भेजने का नाम पर दो युवकों से डेढ़ लाख की ठगी

Wed, 28 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 28 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two youths were cheated of Rs 1.5 lakh in the name of sending them abroad
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वार्ड 18 नई बस्ती निवासी मोहम्मद यामीन ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि कांठ निवासी मोहम्मद शाहरुख, उसके भाई मोहम्मद नईम और हाजी सलीम ने उन्हें बताया कि वह लोगों को अच्छे वेतन पर विदेश भेजने का काम करते हैं। दो फरवरी 2024 को उन्होंने बताया कि कि सऊदी अरब में रोटी की पैकिंग करने का कार्य है। इसके बदले उन्हें डेढ़ लाख रुपए देने पड़ेंगे। आरोप है कि उसने और उसके साथी फिरोज आलम ने उन्होंने उनसे कई बार में 155000 रुपये ले लिए। फिर उन्हें टिकट और वीजा देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेजा। लेकिन वहां पर उनके टिकट को फर्जी बताया।

इस पर उन्होंने आकर इसकी जानकारी आरोपियों को दी तो उन्होंने उन्हें 25 मई 2024 को दोबारा से टिकट और वीजा देकर भेजा। लेकिन उसे भी एयरपोर्ट पर नकली बता कर वहां से भेज दिया गया। इस पर उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed