{"_id":"5f8764b58ebc3e9b92420176","slug":"two-years-child-misplace-city-news-mbd366082642","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी के बीच से दो साल का बच्चा अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी के बीच से दो साल का बच्चा अगवा
Thu, 15 Oct 2020 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में किराया न दे पाने के कारण किराए के मकान से सड़क पर पहुंचे रिक्शा चालक का दो साल का बच्चा अगवा कर लिया गया। दुस्साहसी बदमाशमासूम को उस वक्त उठा ले गए, जब वह माता-पिता के बीच में सो रहा था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। नजदीकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बच्चे को उठाकर ले जाते एक शख्स का अक्स नजर आया है।
विज्ञापन
रिक्शा चलाकर गुजर बसर करने वाले तस्लीम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी रुखसार और दो बेटे व एक बेटी के साथ डबल फाटक क्षेत्र में हड्डी मिल के पास किराये के मकान में रहता था। लॉकडाउन में रिक्शे से होने वाली आमदनी जाती रही तो मकान का किराया नहीं दे सका। मकान मालिक के दबाव में घर खाली करना पड़ा। गरीबी के बीच रहने का सही बंदोबस्त नहीं हुआ तो सिविल लाइंस क्षेत्र में कपूर कंपनी तिराहे के पास सड़क के एक कोने को ठिकाना बना लिया। पूरे दिन रिक्शा चलाने के बाद रात में परिवार के साथ सड़क किनारे ही सो जाता था।
विज्ञापन
तस्लीम के मुताबिक सोमवार की रात भी परिवार रोज की तरह सोया था। दो साल का बेटा पति-पत्नी के बीच सो रहा था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आंख खुली तो बच्चा गायब था। पूरे दिन बच्चे को तलाशने के बाद भी कामयाबी नहीं मिली। आसपास सोने वालों में से कुछ ने दो लोगों के एक बच्चे को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए देखने की बात कही। इससे घबराकर उसने मंगलवार शाम को पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करते हुए नजदीकी सीसीटीवी कैमरे देखे। एक फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को उठाकर ले जाता नजर आया। हालांकि उस शख्स के केवल हाथ ही दिखाई दे रहे हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है।