फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two wives of the young man who came to marry the third

तीसरी से निकाह करने पहुंचे युवक की दो पत्नियों ने की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two wives of the young man who came to marry the third
पहले से शादी होने की बात छिपाकर प्रेमिका से निकाह करने पहुंचे युवक को उसकी दो पत्नियों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। दो पत्नियों का पति होने का पता चलने पर प्रेेमिका ने भी युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। मारपीट और हंगामे के बीच बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई। मामले की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

ये मामला नग कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर रहने वाले युवक ने दो शादियां पहले ही कर रखी हैं। उसकी दोनों पत्नियां अपने बच्चों के साथ अलग-अलग किराए के मकानों में रहती हैं। युवक का पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाली एक अन्य युवती से रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी मुरादाबाद निवासी युवक के साथ कर दी। जब युवती के पति को उसकी प्रेम कहानी का पता चला तो उसने उसे तलाक दे दिया। लिहाजा युवती अपने मायके में पिता के घर रहने लगी। इस बीच युवक और तलाकशुदा उसकी प्रेमिका ने शादी करना का फैसला कर लिया। युवक पहले से शादीशुदा है और उसने दो शादियां कर रखी हैं। इसकी जानकारी प्रेमिका को नहीं थी। तलाकशुदा होने पर युवती के परिजनों ने भी शादी करने के लिए रजामंदी दे दी। बृहस्पतिवार रात युवक अपने कुछ दोस्तों को लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। निकाह पढ़ाने के लिए काजी को भी बुला लिया। लेकिन तभी युवक की दोनों पत्नियां मौके पर आ गईं और उसकी जमकर पिटाई की। हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई तो युवक के शादीशुदा होने का राज खुल गया। इसके बाद युवती ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन वापस लौट गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed