{"_id":"668c8c6747a32600ac0c2f46","slug":"two-trains-were-stopped-at-izzatnagar-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-435366-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: इज्जतनगर में रोकी गईं पूर्णागिरि जनशातब्दी समेत दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: इज्जतनगर में रोकी गईं पूर्णागिरि जनशातब्दी समेत दो ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीलीभीत में रेलवे की पुलिया बारिश के कारण पानी में बह गई। इसकी वजह से पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस व टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस इज्जतनगर स्टेशन पर ही रोकनी पड़ी। दोनों ट्रेनें इससे आगे नहीं गईं, जबकि टनकपुर से दिल्ली के लिए वापस चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द करनी पड़ी। इसके कारण तीन हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी हुई। पूर्णागिरी जाने वाले श्रद्धालु भी सड़क मार्ग से गए।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दोनों ट्रेनों का संचालन उत्तर पूर्वी रेलवे का इज्जतनगर मंडल करता है। सोमवार को (12035) टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरी जनशताब्दी रद्द रही, जबकि दिल्ली से टनकपुर जाने वाला रेक इज्जतनगर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
इसके अलावा मुरादाबाद-रामनगर व लालकुआं पैसेंजर को कोसी नदी के पुल पर पानी आने के कारण रद्द कर दिया गया। सीनियर डीसीएम ने कहा कि मंगलवार को भी ट्रेनें प्रभावित रह सकती हैं। हालांकि, इज्जतनगर मंडल की ओर से इस विषय में कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि एनटीईएस एप या रेल मदद 139 पर कॉल कर संचालन की स्थिति जानने के बाद ही यात्रा पर निकलें।