फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two teams formed to resolve land disputes

Moradabad News: भूमि विवादों के निस्तारण के लिए दो टीमें गठित

Tue, 09 Dec 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two teams formed to resolve land disputes
बिलारी। तहसील के दो गांवों में भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने दो अलग-अलग टीमें गठित की हैं। स्योंडारा गांव निवासी मोहम्मद उमर ने अपनी कृषि भूमि में अन्य खेतों का गंदा पानी आने की शिकायत एसडीएम से की थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बीडीओ बिलारी की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी है। इस टीम ने नायब तहसीलदार स्योंडारा, राजस्व निरीक्षक स्योंडारा और लेखपाल हिमांशु सैनी को शामिल किया गया है। नन्हेंड़ा गांव निवासी हरवीर ने अपनी कृषि भूमि को जोतने में विरोधी पक्ष पर व्यवधान डालने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत दी थी। इस मामले में नायब तहसीलदार स्योंडारा की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक राजीव प्रभाकर लेखपाल नमन शर्मा, अभिनव शर्मा और शिव कुमार मौके पर जाकर पैमाइश कर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed