फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two-storey jail will be built in Moradabad

मुरादाबाद में 320 करोड़ से बनेगी दो मंजिला जेल, रह सकेंगे 3 हजार से ज्यादा कैदी

Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two-storey jail will be built in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के मुरादाबाद के मूढ़ापांडे में 320 करोड़ रुपयों से दो मंजिला नई जिला कारागार का निर्माण कराने के लिए राजकीय निर्माण निगम ने शासन के गृह विभाग को एस्टीमेट भेज दिया है।
विज्ञापन


 49 हेक्टेयर जमीन में तीन हजार से अधिक कैदियों की क्षमता वाली इस जेल में 60 से अधिक बैरक होंगी। जिसमें कैदियों के मनोरंजन तथा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। मोबाइल पर बातचीत रोकने के लिए उच्च क्षमता के जैमर लगाने का प्रस्ताव भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दो साल से चला आ रहा जेल भूमि का विवाद पिछले समाप्त हो गया है। उसी के बाद भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने अधिग्रहीत की गई 49 हेक्टेयर जमीन का कब्जा जेल प्रशासन को दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर शासन ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी तो निगम के परियोजना प्रबंधक वी के शुक्ला ने आधुनिक जेल के मानकों के अनुसार निर्माण का एस्टीमेट तैयार कराके डीएम, कमिश्नर और महानिदेशक कारागार को भेजा था। 

जिसे इन अधिकारियों ने भी संस्तुति के साथ शासन को भेज दिया है। वित्त विभाग से स्वीकृति के साथ दिसंबर के पहले सप्ताह में पहली किस्त मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

 मौजूदा जेल कैदियों की क्षमता के हिसाब से काफी छोटी थी, इसीलिए तीन हजार से अधिक कैदियों के लिए नई जेल बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed