{"_id":"5fcf41b28ebc3e01ea60345f","slug":"two-step-wives-fight-with-each-other-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: साल भर बाद जागी ममता, बेटी को लेने पहुंची महिला, थाने में जमकर हुई नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: साल भर बाद जागी ममता, बेटी को लेने पहुंची महिला, थाने में जमकर हुई नोंकझोंक
Tue, 08 Dec 2020 02:58 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वर्ष तक पति को छोड़कर चली गई महिला का अचानक ही मातृ प्रेम जागा और वह अपनी एक संतान को लेने के लिए सौतन के घर जा पहुंची। सौतन ने संतान देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों थाने जा पहुंचीं।
विज्ञापन
यहां भी दोनों के बीच नोकझोंक हुई। मामला कोर्ट में चलने के कारण पुलिस ने किसी भी तरह की मदद करने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद दोनों वहां से चली आईं। सोमवार की अपरान्ह दो महिलाएं थाने पहुंचीं। ब्रजघाट के एक गांव से आई महिला का कहना था कि एक वर्ष पूर्व वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी।
विज्ञापन
पति ने गजरौला के गांव कांकाठेर से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी का कहना था कि वह अपने तीन बच्चों में से एक पुत्री को साथ ले जाना चाहती है लेकिन सौतन ले जाने नहीं दे रही है। वहीं सौतन का कहना था कि उसे तीनों बच्चों से प्रेम हो गया है।
विज्ञापन
वह किसी बच्चे को नहीं देगी। इसी को लेकर दोनों के बीच थाने में ही नोकझोंक हुई। दोनों ने अपने-अपने मोबाइल से अपने पति को फोन किया। उसने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। वहां से आया फैसला ही मान्य होगा। वहीं थाने में मौजूद एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने भी दोनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।