फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two special trains will run for Bihar and Punjab today

बिहार और पंजाब के लिए आज चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for Bihar and Punjab today
मुरादाबाद। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा और दरभंगा से अमृतसर के बीच दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें छह जुलाई को दरभंगा और सहरसा से रवाना होंगी। आठ जुलाई को अमृतसर से वापस सहरसा और दरभंगा के लिए चलेंगी। दोनों ट्रेनों का संचालन सिर्फ एक-एक दिन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि (05577) सहरसा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस स्पेशल छह जुलाई को सहरसा से सुबह 08:45 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में (05578 )अमृतसर-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस आठ जुलाई को अमृतसर से सुबह 6:35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:25 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और अनारक्षित बोगियां भी होंगी। मंडल में यह ट्रेन सीतापुर जंक्शन, मैकालगंज, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सिहोरा, नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन (05211) दरभंगा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस छह जुलाई को शाम 5:20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 1:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में (05212) अमृतसर-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस आठ जुलाई को अमृतसर से शाम 7:15 बजे चलकर तीसरे दिन तड़के 2:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन में केवल एसी और स्लीपर बोगियां होंगी। मंडल में यह ट्रेन सीतापुर, मैकालगंज, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर और सहारनपुर स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed