फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two special trains will run between Sirhind-Sarhasa-Ambala

Moradabad News: सरहिंद-सरहसा-अंबाला के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run between Sirhind-Sarhasa-Ambala
मुरादाबाद। दिवाली व छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें मंडल के मुरादाबाद व बरेली स्टेशन से होकर गुजरेंगी। (04526-25) सरहिंद-सहरसा एक्सप्रेस आठ नवंबर को सरहिंद से सुबह 11:25 बजे चलेगी। शाम 5:40 बजे मुरादाबाद में पांच व रात 8:10 ब बरेली स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहरेगी।
विज्ञापन

इसके बाद सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूब सराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर होकर नौ नवंबर को शाम चार बजे सहरसा पहुंचेगी। वहां से नौ नवंबर को शाम सात बजे अंबाला के लिए रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3:20ं बजे दो मिनट के लिए बरेली में व शाम 5:10 बजे पांच मिनट के लिए मुरादाबाद स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद रात 12:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचाएगी। यह ट्रेन सरहिंद से 8, 11, 14 व 17 नवंबर को जबकि सहरसा से 9, 12, 15 व 18 नवंबर को चलेगी।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन (04528-27) सरहिंद-सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस सरहिंद से 9, 13, 16 व 19 नवंबर को चलेगी। जबकि सहरसा से अंबाला के लिए 10, 14, 17, व 20 अक्तूबर को चलेगी। इस ट्रेन की समयसारिणी भी पहली ट्रेन की तरह रहेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पहली ट्रेन में 13 स्लीपर कोच व तीन अनारक्षित कोच रहेंगे। जबकि दूसरी ट्रेन में नौ स्लीपर कोच, नौ अनारक्षित कोच व एक एसी-थ्री कोच रहेगा। यानी अनारक्षित टिकट लेकर भी यात्री इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed