{"_id":"61e96139f836277fd64400d7","slug":"two-sp-mla-cut-ticket-nasir-qureshi-from-countryside-ziaur-rehman-burke-from-kundarki-declared-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सपा के दो विधायकों का कटा टिकट, देहात से नासिर कुरैशी, कुंदरकी से जियाउर रहमान बर्क प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सपा के दो विधायकों का कटा टिकट, देहात से नासिर कुरैशी, कुंदरकी से जियाउर रहमान बर्क प्रत्याशी घोषित
Thu, 20 Jan 2022 06:48 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:48 PM IST
सार
कुंदरकी से विधायक रहे हाजी रिजवान की जगह जियाउर रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने कांठ विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने मुरादाबाद के मौजूदा दो विधायकों का टिकट काट दिया है। देहात विधानसभा सीट से विधायक रहे हाजी इकराम कुरैशी की जगह नासिर कुरैशी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
वहीं, कुंदरकी से विधायक रहे हाजी रिजवान की जगह जियाउर रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने कांठ विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नगर से हाजी यूसुफ अंसारी, बिलारी से विधायक मोहम्मद फहीम और ठाकुरद्वारा से विधायक नवाब जान पर भरोसा जताया है। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के साथ भीतरघात करने के आरोप में देहात और कुंदरकी के मौजूदा विधायकों का टिकट कटा।
विज्ञापन