फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two sisters of the district flew drone in Bihar

Moradabad News: जिले की दो दीदियों ने बिहार में उड़ाया ड्रोन, मिला स्वामित्व प्रमाणपत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:40 PM IST
विज्ञापन
Two sisters of the district flew drone in Bihar
मुरादाबाद। नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम के तहत बिहार के पूर्वी चंपारन के पिपराकोठी में जिले की ड्रोन दीदियों हिमानी व गार्गी चौहान ने सफलता पूर्वक ड्रोन उड़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से नमो ड्रोन योजना का वर्चुअल लोकार्पण करने के बाद दोनों को ड्रोन स्वामित्व का प्रमाणपत्र भी वहां प्रदान किया गया।
विज्ञापन

हिमानी ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमो ड्रोन दीदी के अंतर्गत सोमवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर देश भर से बुलाई गई 1500 ड्रोन दीदियों ने बिहार के पिपराकोठी पूर्वी चंपारन में एक साथ ड्रोन उड़ाया गया। जिसमें हिमानी व गार्गी ने भी प्रतिभाग किया। दोनों को हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के एमडी एसपी मोहंती ने नमो ड्रोन स्वामित्व पत्र देकर सम्मानित किया। हिमानी ने बताया कि वह दोनों छह मार्च को हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के क्षेत्रीय अधिकारी अरु पुनिया के दिशा निर्देशन में बिहार गईं थीं। दोनों ने बताया कि प्रदेश से कुल 17 ड्रोन दीदियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed