फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two sides fight in children's dispute, roadways porter dies

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, रोडवेज कुली की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two sides fight in children's dispute, roadways porter dies
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें रोडवेज कुली की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है। गुरुवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कटघर के छोटी मंडी असालतगंज निवासी मोहम्मद अमीर ने मझोला थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें अमीर ने बताया कि उनके भाई मोहम्मद रईस (45) मझोला थानाक्षेत्र की मियां कालोनी जयंतीपुर निवासी थे। मोहम्मद रईस रोडवेज में कुली थे। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे रईस के बेटे फैज आलम का पड़ोसी तसलीम के बेटे फरमान से विवाद हो गया था। आरोप है कि तसलीम फैज आलम को पीट दियाथा। शोर शराबा सुनकर रईस और उनकी पत्नी नसरीन के साथ मौके पर पहुंच गए थे। रईस और उनकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना से रईस की हालत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए थे। एएसपी सागर जैन ने बताया कि इस मामले में तस्लीम, उसके भाई यूनुस, भतीजे जुनैद और साले हसीब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिस कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed