फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   .two sides clash after midnight to play DJ and dance

.डीजे बजाने और डांस करने को ले आधी रात के बाद आपस में भिड़े दो पक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
.two sides clash after midnight to play DJ and dance
कांठ। शादी में डीजे बजाने को लेकर आधी रात के बाद दो पक्षों में हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। जमकर हुए विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे और कुर्सियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाया तो पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की, गाली गलौज और मारपीट की गई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को हिरासत में लिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाने के उपनिरीक्षक ने 12 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। जहां से सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कोकरपुर निवासी ग्रामीण कल्लू सिंह की बेटी की बृहस्पतिवार की रात निकटवर्ती जनपद अमरोहा क्षेत्र से बरात आई थी। गांव में ही स्थित मंगलम रिसोर्ट(बरात घर) में वैवाहिक कार्यक्रम था। बरात चढ़त के बाद घराती और बराती कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान आधी रात के बाद करीब सवा एक बजे लड़की पक्ष और शादी में भात देने आए दूसरे पक्ष के लोगों में डीजे बजाने और डांस करने को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और जमकर लाठी डंडे व कुर्सियां चलीं। विवाद की सूचना मिलते ही छजलैट थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विमल किशोर, उपनिरीक्षक लाजपत सिंह फोर्स व फत्तेहपुर विश्नोई चौकी पुलिस को साथ लेकर मंगलम रिसोर्ट (बरातघर) पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग-अलग कराना चाहा तो वे पुलिस ने भी भिड़ गए। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धक्का-मुक्की और गाली गलौज के साथ ही पुलिस से भी मारपीट की। इससे छजलैट थाने की फत्तेहपुर विश्नोई चौकी का सिपाही सूरज राजपूत भी घायल हो गया। इसके अलावा दोनों पक्षों के कई लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मौके से भूपेंद्र सिंह, रितिक कुमार, अनिकेत सिंह, सचिन कुमार, अर्जुन, मोनू कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार, सचिन कुमार निवासी ग्राम बसेड़ा खादर मुकरपुरी थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को हिरासत में ले लिया। जबकि नितिन उर्फ गोलू, अंकित, वीरू निवासी कोकरपुर थाना छजलैट मुरादाबाद सहित कई लोग मौके से फरार हो गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छजलैट थाने के उपनिरीक्षक विमल किशोर ने हिरासत में लिए युवकों सहित 12 को नामजद करते हुए कई अज्ञातों के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

..फोटो सं. 03
-- पुलिस के सामने भी जमकर हुआ बवाल, टूटी कुर्सियां
कांठ। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कोकरपुर स्थित मंगलम रिसोर्ट (बरातघर) में बृहस्पतिवार की रात करीब सवा एक बजे डीजे बजाने और डांस करने को लेकर दो पक्षों में पुलिस के सामने भी जमकर बवाल हुआ। बीच बचाव में पुलिस के साथ भी धक्की मुक्की और मारपीट की गई। इसी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ भी हुई। इस विवाद में कई कुर्सियां टूट गईे तो वहीं कार्यक्रम स्थल पर घंटों अफरा-तफरी भी रही। शादी का उल्लास भी इस विवाद से फीका पड़ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- आखिर सवा एक बजे क्यों बजाया जा रहा था डीजे
कांठ। बृहस्पतिवार की रात छजलैट के गांव कोकरपुर स्थित जिस मंगलम रिसोर्ट (बरातघर) में वैवाहिककार्यक्रम के दौरान विवाद और बवाल हुआ। आखिर वहां आधी रात के बाद सवा एक बजे डीजेक्यों बजाया जा रहा था। जबकि प्रशासन और पुलिस की ओर से निर्देश हैं कि रात में दस बजे के बाद किसी भी वैवाहिक या अन्य कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाया जाएगा। दस बजे के बाद डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन इसके बाद भी आधी रात के बाद डीजे चल रहा था। संवाद

.... डीजे बजाने और डांस करने को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में 12 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ भी पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है। रात में दस बजे के बाद डीजे बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। यदि इसके बाद भी डीजे बजाया जा रहा था तो इसकी जांच विवेचना में की जाएगी। दस बजे के बाद डीजे की अनुमति थी या नहीं, इस सबकी गहनता के साथ जांच की जाएगी।
सलोनी अग्रवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed