Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two roads to be constructed in Kundarki; MLA performs groundbreaking ceremony.

Moradabad News: कुंदरकी में दो सड़कें बनेंगी, विधायक ने किया भूमि पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two roads to be constructed in Kundarki; MLA performs groundbreaking ceremony.
कुंदरकी। विधायक रामवीर सिंह ने शनिवार को दो सड़कों के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा एनएच-509 से जलालपुर, धर्मपुर कला, सिहाली माला होते हुए बिलारी में डारनी जंक्शन तक 7.4 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य 3960.52 लाख रुपये और ग्राम मौसमपुर में ग्राम सहकारी समिति से ट्यूबवेल तक 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण में 69.37 लाख की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र की बेहतर सड़क व्यवस्था, सुगम आवागमन एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु प्रदेश सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। इन सड़क निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी बल मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, शफीक अब्बासी, अरविंद ठाकुर, संजय दिवाकर, कई ग्राम पंचायतों के प्रशासक, पूर्व प्रधान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो संख्या तीन और चार भेजे गए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed