फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two properties of SP MLA and his wife sealed, attachment notice pasted

Moradabad News: सपा विधायक और उनकी पत्नी की दो संपत्तियां सील, कुर्की का नोटिस चस्पा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two properties of SP MLA and his wife sealed, attachment notice pasted
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने बुधवार को टैक्स बकाया होने पर कांठ विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक व पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और उनकी पत्नी हुमैरा अख्तर की दो संपत्तियों को सील कर दिया। दोनों संपत्तियों पर निगम की ओर से कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया। सपा विधायक के बुद्धि विहार स्थित बैंक्वेट हाॅल पर 12.83 लाख रुपये और उनकी पत्नी हुमेरा बेगम के हरथला स्थित एक भवन पर 2.40 लाख रुपये टैक्स बकाया होेने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बुद्धि विहार स्थित बैंक्वेट हाॅल (व्हाइट हाउस) को सपा विधायक ने किराये पर श्रद्धा देवी को दे रखा है। बैंक्वेट हाल पर निगम का 12.83 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। इसके कारण निगम ने उसे सील कर दिया। हालांकि, बाद में श्रद्धा देवी की ओर से बकाया राशि 12.83 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन अभी सील नहीं खुली है।
विज्ञापन

वहीं निगम ने सपा विधायक की पत्नी और अमरोहा की उझारी नगर पंचायत की अध्यक्ष हुमैरा अख्तर के नाम पर दर्ज हरथला स्थित एक भवन को सील कर दिया। विधायक की पत्नी के नाम पर दर्ज इस संपत्ति पर 2.40 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। नोटिस में तीन दिनों के भीतर बकाया टैक्स जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नगर निगम की टीम ने 30 अन्य संपत्तियों को भी सील किया। टीम की ओर से यह अभियान विजय नगर, शिवपुरी, बुद्धि विहार, प्रेमनगर, पीतलनगरी, रेती स्ट्रीट, हरथला, सीतापुरी, शिवनगर, करूला, पंडित नगला, मिलन विहार, दिल्ली रोड, कांठ रोड व रामपुर रोड पर चलाया गया। इस अभियान के दौरान बकायेदारों से 1.04 करोड़ रुपये टैक्स भी वसूला किया। कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार, कर अधीक्षक प्रदीप कुमार चौधरी और मंगल सिंह पापड़ा आदि शामिल रहे।

---------------
- बैंक्वेट हाॅल को मैंने किराये पर दे रखा है, जिसका कर जमा करने की जिम्मेदारी किरायेदार की है। पत्नी के नाम पर दर्ज संपत्ति पर कार्रवाई की सूचना मिली है। निगम ने बकाये का नोटिस भेजा होगा, जो हमें नहीं मिला। अब जानकारी मिली है। जल्द ही टैक्स जमा कर दिया जाएगा। - कमाल अख्तर, विधायक, कांठ

-----------
- नगर निगम 10 दिन से अभियान चलाकर बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है। अब तक सैकड़ों संपत्तियों को सील किया जा चुका है। इसी क्रम में बुधवार को भी अभियान चलाया गया। अन्य बकायेदारों पर भी कार्रवाई होगी। - अतुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed