फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two porcupines entered the record room in the Collectorate, one was caught.

Moradabad News: कलेक्ट्रेट में रिकार्ड रूम में घुसे दो कबरबिज्जू, एक पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two porcupines entered the record room in the Collectorate, one was caught.
मुरादाबाद। कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में दो कबरबिज्जू घुस गए हैं। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने एक कबरबिज्जू को पकड़ लिया। दूसरे को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने पिंजरा लगाया है। पता चला कि कबरबिज्जू एक सप्ताह से रिकार्ड रूम में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

रिकार्ड रूम में दो कबरबिज्जू देखकर कर्मचारी भयभीत हो गए हैं। इस मामले में कबरबिज्जू को पकड़ने के लिए डीएफओ को काल किया। इस दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल कर्मियों ने एक कबरबिज्जू को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। बताया कि पकड़े गए कबर बिज्जू को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वहीं दूसरे कबरबिज्जू को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने एक पिंजरा रिकार्ड रूम में लगाया है। वन कर्मियों का कहना था कि कबरबिज्जू एक आक्रामक और खतरनाक वन्यजीव माना जाता है। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कबरबिज्जू चर्चा का विषय बन गया था। कर्मचारियों का कहना था कि एक सप्ताह से कबरबिज्जू की आहट मिल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed