फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two players went to Bhubaneswar to play football without telling their family

Moradabad News: परिवार को बिना बताए भुवनेश्वर फुटबॉल खेलने चले गए दो खिलाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two players went to Bhubaneswar to play football without telling their family
मुरादाबाद। शहर के दो फुटबाॅल खिलाड़ी परिवार को बिना बताए भुवनेश्वर मैच खेलने चले गए। शाम तक खिलाड़ी घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। कहीं उनका पता नहीं चलने पर सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दज कराई गई है। पुलिस और परिजन तलाश में जुटे थे कि इसी दौरान फोन पर जानकारी हुई कि दोनों बच्चे भुवनेश्वर पहुंच गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के गौर ग्रेसियस सोसायटी निवासी ज्योति पांडे पत्नी अनुशील कुमार पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटे आर्यन पांडे ने इसी साल दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा वह वह फुटबॉल खिलाड़ी है और सोनकपुर स्टेडियम में प्रैक्टिस करने जाता है। 26 अगस्त की शाम करीब छह बजे सोनकपुर स्टेडियम में मैच खेलने गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

परिवार ने खोजबीन की तो पता चला कि कटघर निवासी बीके पांडे के बेटे प्रिंस पांडे के साथ कहीं गया है। प्रिंस भी आर्यन के साथ फुटबॉल खेलता है। पुलिस और परिजन बच्चों की तलाश में जुटे थे। बुधवार को भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से जीआरपी की ओर से आर्यन के पिता के फोन कॉल आई। जिससे पता चला कि आर्यन और प्रिंस भुवनेश्वर मैच खेलने चले गए थे। सूचना मिलने पर परिजन भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







की पत्नी ज्योति पांडे ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। बताया कि 16 वर्षीय बेटा आर्यन 26 अगस्त को खेलने की बात कहकर घर से निकला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, मगर बच्चे के बारे में जानकारी नहीं लग सकी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed