{"_id":"63012d3efba3267fee6f5a22","slug":"two-persons-arrsted-in-tractor-trali-theft-city-news-mbd438384111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने को तीन सगे भाइयों ने बनाया गिरोह, दो आरोपी हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने को तीन सगे भाइयों ने बनाया गिरोह, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:21 AM IST
सार
एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फाजलपुर निवासी ओमवीर सिंह के घर के पास छह जुलाई की रात ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पुलिस के हाथ एक सुराग लग गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन सगे भाइयों ने अपना गिरोह बनाकर मझोला क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली चोरी की थी। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ट्रॅक्टर ट्राली बरामद कर लिया। जबकि तीसरे भाई की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फाजलपुर निवासी ओमवीर सिंह के घर के पास छह जुलाई की रात ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे पुलिस के हाथ एक सुराग लग गया। इसके आधार पर पुलिस ने रामपुर जनपद के शाहबाद थानाक्षेत्र के अनवा गांव निवासी विवेक शर्मा, उसके छोटे भाई प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी विवेक ने बताया कि वह अपने भाई प्रशांत और दूसरे भाई रंजीत के साथ मिलकर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर ले गया था। इससे पहले वह यहां मजदूरी करने आए थे। तभी रेकी करने के बाद तीनों भाई रात में आए और ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गए थे। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तीसरे भाई रंजीत शर्मा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन