फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two persons arrested in dispute at hospital

Moradabad News: अस्पताल मे तोड़फोड़ः पार्षद सहित दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
two persons arrested in dispute at hospital
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने अस्पताल में मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में पार्षद और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोप है कि पार्षद ने अपने परिवार के साथ अस्पताल में मारपीट और तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करूला क्षेत्र स्थित मेडविन के डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार सैनी ने थाने में तहरीर दी। डॉक्टर ने बताया कि पार्षद सद्दाम के रिश्तेदार उस्मान का बेटा उनके अस्पताल में भर्ती है। शनिवार की दोपहर पार्षद और उसके परिवार के लोग अनावश्यक रूप से अस्पताल के कर्मचारियों से बहस करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों से मारपीट कर अस्पताल में तोड़फोड़ की। मारपीट में अस्पताल के कर्मचारी सोनू, सईम, उवैध और राजीव घायल हो गए। आरोपियों ने डॉक्टर की पत्नी मेघा पर भी हमला किया। बाद में धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। इस मामले में पुलिस ने जयंतीपुर मियां कॉलोनी निवासी पार्षद सद्दाम उसके भाई मोनिस, पिता सफिन, और दोस्त करूला पीर का बाजार निवासी जयंतीपुर रोड निवासी मो. आकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने पार्षद सद्दाम और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed