फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people including a contract worker got burnt after coming in contact with the current

Moradabad News: करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी सहित दो झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two people including a contract worker got burnt after coming in contact with the current
ठाकुरद्वारा। अलग-अलग हादसों में करंट की चपेट में आकर संविदा विद्युतकर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। थाना भगतपुर के गांव फत्तेपुर निवासी मुजफ्फर अलीगंज बिजली घर पर संविदा लाइनमैन के रूप में काम करता है। वह बुधवार को दोपहर करीब एक बजे गांव बुढानपुर स्थित विद्युत पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। उसके साथी विकास ने बताया कि मुजफ्फर ने बिजली घर से शटडाउन ले रखा था लेकिन अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई और। करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी झुलस गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने मुजफ्फर को गंभीर हालत में नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर रेफर कर दिया गया। वहां उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुजफ्फर लगभग 70 प्रतिशत झुलस गया है। उधर चाऊपुरा निवासी अहमद हसन धार्मिक कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर लगाने का काम करता है। बुधवार को सुबह वह गांव में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में छत पर लाउडस्पीकर लगा रहा था। उसने तार को लाउडस्पीकर में लगाने के लिए ऊपर फेंका तो ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से तार टच हो गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर नगर के सीएचसी पर पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed