फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people died due to electrocution in Moradabad

मुरादाबाद के मिलक मनकरा गांव में बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम करने का प्रयास

Wed, 22 Jun 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jun 2022 12:10 PM IST
सार

मुरादाबाद के मिलक मनकरा गांव में बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर जाम लगाने से रोक दिया।

विज्ञापन
Two people died due to electrocution in Moradabad
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके के मिलक मनकरा गांव में मंगलवार देर रात घरों में बिजली करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इससे गांव में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का एक पोल टूट जाने के बाद बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आधे गांव की बिजली आपूर्ति चालू कर दी थी। 
विज्ञापन


इस घटना से गुस्साए लोगों ने मूंढापांडे में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दोनों के शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर जाम लगाने से रोक दिया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों और अफसरों के बीच वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूंढापांडे के मिलक मनकरा गांव में मंगलवार रात करीब दस बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का एक पोल टूट गया था। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने टूटे पोल से पहले वाले पोल से आधे गांव की बिजली आपूर्ति चालू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस क्षेत्र का पोल टूटा था। उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। इसके बाद अधिकांश ग्रामीण सो गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब डेढ़ बजे मिलक मनकरा के 40 वर्षीय डोरी लाल अपनी चारपाई से उठे और पानी पीने के लिए नल पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही नल का हत्था पकड़ा। 

इसी दौरान उन्हें करंट लगा और वह दूर जाकर गिरे। जिससे परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग भी जाग गए और वो डोरी लाल को लेकर मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। इसके करीब आधे घंटे बाद देर रात दो बजे गांव के ही 45 वर्षीय नन्हू सिंह जागे और पंखा बंद करने के लिए स्विच दबाया। 

इसी दौरान उन्हें भी करंट लग गया। परिजन उन्हें भी उठाकर मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने डोरी लाल और नन्हू सिंह को मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब छह बजे ग्रामीण काफी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। 

सूचना मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लोगों को समझाकर जाम लगाने से रोक लिया। इसके बाद एसडीएम और सीओ हाईवे भी आ गए। ग्रामीणों ने उनके सामने मृतकों के परिवारों को आर्थिक मुआवजे, हादसे के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इसी दौरान फिर से लोगों ने मूंढापांडे में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन अफसरों ने उन्हें समझाया और सर्विस रोड पर ले गए। सुबह पौने ग्यारह बजे तक ग्रामीणों और अफसरों के बीच वार्ता जारी थी। 

सीओ हाईवे देश दीपक सिंह ने बताया कि करंट लगने से दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की थी। उन्हें समझा दिया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed