फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people defrauded of lakh on the pretext of getting arms licenses made.

Moradabad News: शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर दो लोगों से 16 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two people defrauded of lakh on the pretext of getting arms licenses made.
ठाकुरद्वारा। शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर दो लोगों से उत्तराखंड निवासी ने 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ताली निवासी पीयूष कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उत्तराखंड के काशीपुर के चामुंडा विहार निवासी सौरभ अग्रवाल ने उससे शस्त्र लाइसेंस बनवाने की बात कही। पुरानी जान पहचान के कारण उसने उस पर विश्वास किया। उसने सौरभ से अपने व अपने फुफेरे भाई काशीपुर के ढकिया गुलाबो निवासी अमित चौहान का शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए अपने ठाकुरद्वारा आवास पर आरोपी को 10 लाख रुपये दिए। फिर आरोपी ने डीएम कार्यालय शाहजहांपुर से बना शस्त्र लाइसेंस दिखाया। पिस्टल खरीदने और शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए उसने दोनों से चार लाख रुपये और लिये। 2025 में जब लाइसेंस नवीनीकरण की तिथि आई तो वह उनके पास आया और उनके लाइसेंस का नवीनीकरण कराने का झांसा देकर उनसे एक-एक लाख रुपये और ले लिए लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसने उनका पिस्टल और लाइसेंस वापस नहीं किया। मांगने पर कहा कि लाइसेंस फर्जी था इसलिए वह उनके पैसे वापस नहीं करेगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर सौरभ अग्रवाल ने उनसे 16 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सौरभ अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed