{"_id":"67eb026fd671ebb57609f285","slug":"two-new-modern-vehicle-fitness-centers-will-start-soon-relief-will-be-provided-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-613095-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जल्द शुरू होंगे दो नए आधुनिक वाहन फिटनेस सेंटर, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जल्द शुरू होंगे दो नए आधुनिक वाहन फिटनेस सेंटर, मिलेगी राहत
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाहन मालिकों को अपने वाहन का फिटनेस का प्रमाणपत्र लेने के लिए अब परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जिले में जल्द ही दो वाहन फिटनेस सेंटर शुरू हो जाएंगे। संभल रोड पर फिटनेस सेंटर के दो भवन बनकर तैयार हो गए हैं। आरटीओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। इसी माह से दोनों सेंटरों पर वाहनों की फिटनेस जांचने का काम शुरू हो जाएगा।
परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी वाहनों का फिटनेस किया जाता है। निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की फिटनेस 15 साल के लिए की जाती है, जबकि व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रतिवर्ष की जाती है। अभी तक फिटनेस का यह कार्य आरटीओ कार्यालय में मैन्युअल किया जाता था। कई बार इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठते रहते थे। अब आधुनिक फिटनेस सेंटर में ऑटोमेटेड मशीनों से जांच होगी, जिससे प्रक्रिया तेजी से पूरी होगी और वाहन स्वामियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
एआरटीओ प्रशासन आंजनेय सिंह ने बताया कि नई मशीनों से वाहन के ब्रेक, सस्पेंशन, एक्सल व अन्य तकनीकी पहलुओं की सटीक जांच हो जाएगी। जिससे फिटनेस प्रमाणन अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय होगा। वाहन मालिकों का समय भी कम लगेगा। ऑटोमेटेड प्रक्रिया के चलते दस्तावेजों की जांच और फिटनेस प्रमाणपत्र का कार्य डिजिटल रूप से तेजी से पूरा होगा। अप्रैल से ही दोनों फिटनेस सेंटर काम करना शुरू कर देंगे।