फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two natorious persons arrested

मदद करने का झांसा देकर बदल देते थे डेबिट कार्ड, बिहार और हरियाणा के दो शातिर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
two natorious persons arrested
मुरादाबाद। एटीएम बूथ में भोले-भाले लोगों को मदद करने का झांसा देकर उनका डेबिट कार्ड बदलने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डेबिट कार्ड से लोगों खातों से रकम निकाल लेते थे। पकड़े गए आरोपियों में एक बिहार और दूसरा हरियाणा निवासी है। पुलिस ने आरोपियों से 20 डेबिट कार्ड, सात आधार कार्ड, चार मोबाइल और 69,120 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बिलारी निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि झांसेबाजों ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर ने उसके खाते से रकम निकाल ली है। इस मामले में बिलारी पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद झांसेबाजों की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार रुकवाई। जिसमें दो युवक सवार थे। पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना निकेश कुमार बताया। वह बिहार के नवादा थानाक्षेत्र के हिसुआ थानाक्षेत्र के एकनार गांव निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी राकेश हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद के मोहल्ला शांति नगर निवासी है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 20 डेबिट कार्ड, सात आधार कार्ड, चार मोबाइल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह फर्जी डेबिट कार्ड लेकर एटीएम बूथों पर जाते हैं। यहां ऐसे लोगों की तलाश करते हैं जिन्हें कार्ड के जरिये रुपये निकालने में कम जानकारी होती है। उन्हें मदद करने का झांसा देकर उनका डेबिट कार्ड बदल देते हैं। इसी दौरान दूसरा साथी पिन नोट कर लेता है। इसके बाद दूसरे एटीएम बूथ पर जाकर उनके खातों से रकम निकाल लेते हैं। आरोपियों ने बरेली, बस्ती, गुरुग्राम, गाजियाबाद, पंजाब व बिहार में भी ठगी की वारदात अंजाम दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed