फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two minarets of the shrine were demolished for the construction of the Moradabad-Kashipur highway.

UP: मुरादाबाद में 40 साल पुरानी मजार के दो मीनार और छज्जा तोड़ा, एनएचएआई की टीम ने की कार्रवाई

Thu, 19 Feb 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद) Updated Thu, 19 Feb 2026 01:56 AM IST
सार

मुरादाबाद-काशीपुर एनएचएआई निर्माण के कारण 40 वर्ष पुरानी मजार के दो मीनार और छज्जा तोड़ा गया। अधिग्रहित भूमि का मुआवजा कमेटी को पहले ही दिया जा चुका है। इस दाैरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी माैजूद रहे। 

विज्ञापन
Two minarets of the shrine were demolished for the construction of the Moradabad-Kashipur highway.
बुलडोजर कार्रवाई (सांकेतिक) - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

मुरादाबाद–काशीपुर हाईवे निर्माण के दाैरान सिरसवां दोराहा स्थित करीब 40 वर्ष पुरानी हजरत अब्दुल रहीम चिश्ती मियां की मजार के दो मीनार और करीब डेढ़ मीटर छज्जा तोड़ दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


सिरसवां दोराहा स्थित इस दरगाह के बारे में लोगों ने बताया कि करीब चार दशक पहले ग्राम डूंगरपुर निवासी अहमद हुसैन ने लगभग तीन बीघा जमीन दरगाह के लिए दान में दी थी। समय के साथ यहां मजार का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन


वर्तमान में मुरादाबाद–काशीपुर मार्ग पर एनएचएआई–734 के तहत हाईवे का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना के तहत दरगाह की कुछ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। संबंधित कमेटी को नियमानुसार मुआवजा भी प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह एनएचएआई के टेक्निकल प्रबंधक जयवर्धन, तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह और अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दरगाह की पश्चिम दिशा में बने दो मीनार और लगभग डेढ़ मीटर का छज्जा जेसीबी की मदद से हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान डिलारी, भगतपुर, भोजपुर और ठाकुरद्वारा थानों का पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर सज्जादागद्दीनशीन शरीफ मियां समेत करीब 50 से 60 लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।


एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कार्रवाई एनएचएआई की ओर से की गई है और पुलिस बल केवल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। हाईवे निर्माण कार्य को लेकर आगे की प्रक्रिया भी नियमानुसार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed