{"_id":"6786bfb06042c13bb1017e4a","slug":"two-married-women-and-a-young-woman-missing-from-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106402-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी से दो विवाहिताएं और युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी से दो विवाहिताएं और युवती लापता
Wed, 15 Jan 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्रामों से दो विवाहिताएं और एक ग्राम से युवती लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों की लापता की गुमशुदगी दर्ज की है। असालतपुर गांव निवासी शेर सिंह की ओर से मंगलवार शाम थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा गया है कि 13 जनवरी दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी वर्षा (27) अपने बड़े बेटे सार्थक (6) को लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई। शेर सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे कुछ गहने भी अपने साथ ले गई। सहसपुर गांव में निवासी मिलखा सिंह ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा कि है 11 जनवरी दोपहर को उसकी पत्नी प्रतिभा (32) घर से बिना बताए चली गई। परिचितों और रिश्तेदारियों में तलाशने के बाद भी उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्वारऊ गांव निवासी सुखवीर की ओर से मंगलवार शाम थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा गया है कि 12 जनवरी को उसकी बहन मिथलेश (24) घर वालों से बिना बताए कहीं चली गई। तलाशने पर अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है सुखवीर का यह भी कहना है कि उसकी बहन की घर में ही मामूली कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने तीनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।