{"_id":"6a3ee634c81ed00db807dd7f","slug":"two-liquor-shop-salesmen-shot-in-katghar-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-934612-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कटघर में शराब की दुकान के दो सेल्समैन को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कटघर में शराब की दुकान के दो सेल्समैन को मारी गोली
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के कमला बिहार में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कैंटीन संचालक के 75 वर्षीय पिता हीरा लाल ने शराब की दुकान के दो सेल्समैन राकेश और विकास को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर के कमला बिहार निवासी हीरालाल के परिसर में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान संचालित हो रही हैं। मूंढापांडे के चमरपुरा दान निवासी राकेश और कटघर के कमला विहार निवासी विकास सक्सेना शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। जबकि शराब की दुकान के बराबर में ही हीरालाल के दो बेटे कैंटीन चलाते हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कैंटीन पर कुछ लोगों का हीरालाल के बेटों से झगड़ा हो गया था। जिन लोगों से झगड़ा हुआ था वह सेल्समैन के परिचित थे। जिस कारण दोनों सेल्समैन भी कैंटीन में पहुंच गए और बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान हीरा लाल अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गए और फायरिंग कर दी। जिसके छर्रे राकेश और विकास हाथ और पेट में लगे। इस घटना में दोनों सेल्समैन घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।