फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two leopards scale wall and enter farmer's house; panic ensues.

Moradabad News: दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे दो तेंदुए, दहशत

Fri, 11 Sep 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two leopards scale wall and enter farmer's house; panic ensues.
कांठ। तेंदुओं के बढ़ते आतंक के बीच बृहस्पतिवार की शाम एक साथ दो तेंदुए दीवार फांदकर किसान के घर में घुस गए। किसान और उसके परिजनों ने शोर मचाया तो दोनों तेंदुए भाग गए।
विज्ञापन



छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सीमला निवासी भाकियू टिकैत नेता राहुल चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे वह घर की छत पर थे, इसी दौरान अचानक उनके चाचा इंद्रपाल सिंह के घर की ओर की छोटी दीवार फांदकर दो तेंदुए घर में घुस आए। यह देख परिजनों ने तेंदुओं शोर मचाते हुए तेंदुओं पर डंडा फेंककर मारा। जिस पर इनमें से एक तेंदुआ दीवार को फांदकर भाग गया लेकिन दूसरा घर में ही रह गया। शोर मचाने और ललकारने पर यह तेंदुआ भी घर में लगी सीमेंट की चादर को तोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद तमाम ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुए रात के अंधेरे में गुम हो गए। सूचना पर 112 पीआरवी पुलिस भी पहुंच गए। तेंदुओं के घर में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई। किसान इंद्रपाल सिंह के घर में एक साथ दो तेंदुए घुसने से उनके परिजन काफी डरे और सहमे हुए हैं। इसी के साथ ग्रामीणों में भी तेंदुओं की दहशत व्याप्त हो गई है। राहुल चौधरी, इंद्रपाल सिंह, समरपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

फोटो सं. 15, 16

कांठ और छजलैट क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। अब छजलैट के गांव करनपुर-हरकिशनपुर की मड़ैयों में तेंदुआ दिखाई दिया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ तहसील व छजलैट थाना क्षेत्र के गांव करनपुर-हरकिशनपुर निवासी अंकित बुधवार की रात मुरादाबाद जा रहे थे। जब वह मझरा मड़ैयों में तालाब के पास से निकल रहे थे, तभी इनकी नजर कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास बैठे तेंदुए पर पड़ी। इस दौरान इन्होंने इसकी वीडियो भी बना ली। बताया गया कि कुछ ही देर में तेंदुआ गन्ने के अंदर चला गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हो रही वीडियो की पुष्टि नहीं करती। तेंदुआ दिखने की जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग की।

डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि यहां तेंदुए की मौजूदगी से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने, आवश्यक कार्य के लिए खेतों पर समूह में जाने, काम करते हुए एक या दो व्यक्ति निगरानी करते रहने और शाम के बाद पशुओं और बच्चों को घरों में ही रखने को कहा है। पिछले दिनों से कांठ और छजलैट क्षेत्रों में तेंदुओं की चहल-कदमी बढ़ने से जहां ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है तो वहीं किसान अपनी फसलों की देखभाल भी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए क्षेत्र के गांव कुचावली, रसूलपुर चौहरा, राजीपुर खद्दर, पाइंदापुर भांकरी, रम्पुरा, दयानाथपुर, सलेमुर में पिंजरे लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed