फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two lakh lamps lit simultaneously across 70 wards, conveying a message of cleanliness.

Moradabad News: 70 वार्डों में एक साथ जले दो लाख दीप, स्वच्छता का दिया संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two lakh lamps lit simultaneously across 70 wards, conveying a message of cleanliness.
मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। अभियान की थीम स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत रखी गई है। पहले दिन विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता जागरूकता रैली, सेवा ज्योति कलश यात्रा, विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सुबह 6:30 बजे स्पंदन सरोवर के आसपास विशेष सफाई और ब्लैक स्पॉट ट्रांसफॉर्मेशन अभियान चलाया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे कंपनी बाग से स्वच्छता जागरूकता रैली निकली। रैली जैन मंदिर, नगर आयुक्त कार्यालय, महिला थाना और पीली कोठी होते हुए पंचायत भवन पहुंची। इसमें जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कर्मियों, विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक और झांकियों के जरिये कचरा पृथक्करण, कंपोस्टिंग और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

पीली कोठी स्थित राष्ट्रीय एकता चौक पर सेवा कलश स्थापित किया गया और विकसित भारत-2047 का सामूहिक संकल्प लिया गया। अभियान के तहत 157 घंटे महासफाई अभियान भी शुरू हुआ है। शाम छह बजे नगर के 70 वार्डों समेत विभिन्न स्थानों पर दो लाख दीप जलाए गए। श्रीराम वाटिका, हनुमान वाटिका और संविधान पार्क में 25-25 हजार, मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क में 15 हजार दीप जलाए गए। सभी 70 वार्डों में एक-एक हजार दीप समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर 40 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के नेतृत्व में चल रहे अभियान में निगम ने लोगों से दो अक्तूबर तक अपने घर, प्रतिष्ठान, मोहल्ले, वार्ड और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed