फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two lac rupees returned to four persons from cyber fraud

साइबर ठगी के शिकार चार लोगों के पौने दो लाख रुपये कराए वापस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
two lac rupees returned to four persons from  cyber fraud
मुरादाबाद। साइबर सेल ने चार लोगों के खातों में करीब पौने दो लाख रुपये वापस करा दिए हैं। साइबर ठगों ने अलग अलग तरीके से इन लोगों को झांसे में लेकर अपने खातों में रकम ट्रांसफर करा ली थी।
विज्ञापन

एएसपी सागर जैन ने बताया कि कुंदरकी थानाक्षेत्र के मोहल्ला नुरुल्ला निवासी मुगीश ने बताया था कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिश्तेदारी व जान पहचान का हवाला देते हुए अपनी बातों में फंसाकर लिया था। इसके बाद आरोपी ने मुगीश के एसबीआई बैंक के खाते से यूपीआई पिन डलवाकर फोन पे के माध्यम से तीन बार में 90 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी किए गए शत प्रतिशत 90 हजार रुपये वापस करा दिए हैं।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर निवासी विवेक शर्मा ने भी साइबर ठगों ने उसी अंदाज में 34 हजार रुपये अपने खातों ट्रांसफर करा लिए थे। साइबर सेल ने विवेक शर्मा भी रकम भी वापस करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आशियाना कालोनी निवासी संजीव भास्कर को भी एक व्यक्ति ने कॉल की और रिश्तेदारी व जान पहचान का हवाला देते हुए अपनी बातों में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने संजीव भास्कर के पीएनबी के खाते से यूपीआई पिन डलवाकर फोन पे के माध्यम से चार बार में 57 हजार रुपये अपने खाते में स्थानांतरण करा लिए थे। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी किए गए 37 हजार रुपये वापस करा दिए हैं। साइर ठगी के शिकार हुए चौथे नितेश गुप्ता हैं। नितेश मझोला के सूर्य नगर लाइन पार निवासी हैं। साइबर ठगों ने इनके साथ भी इस तरह साइबर ठगी थी। साइबर ठग ने अपनी बातों में उलझाकर नितेश से 59 हजार 999 रुपये अपने खाते में स्थानांतरण करा लिए थे। साइबर सेल ने नितेश के दस हजार रुपये वापस करा दिए हैं। कटघर के इंदिरा कालोनी निवासी सम्भव शर्मा के खात से साइबर अपराधियों ने दो बार में 4,300/-रूपये अपने खाते में स्थानांतरण करा लिए थे। साइबर सेल ने उसकी पूरी रकम वापस करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed