{"_id":"653acc4bc2fa05d8950dc090","slug":"two-including-retired-electrician-died-due-to-dengue-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-272005-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डेंगू से रिटायर्ड बिजलीकर्मी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डेंगू से रिटायर्ड बिजलीकर्मी सहित दो की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जिले में डेंगू व बुखार का कहर थम नहीं रहा है। खासकर कुंदरकी क्षेत्र में आए दिन मौत के मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को मोहल्ला कायस्थान निवासी रिटायर्ड बिजलीकर्मी इशरतुल्ला (70) की डेंगू से मौत हो गई। छह दिन पहले बुखार आने पर इशरत का स्थानीय डॉक्टर से इलाज चला। इसके बाद प्लेटलेट्स कम होने पर उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया।
वहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई और इलाज के दौरान इशरतुल्ला की मौत हो गई। दूसरी ओर बिलारी के मोहल्ला ठाकुरान निवासी बुनकर कारीगर मोहम्मद आरिफ (28) की बुधवार रात डेंगू से मौत हो गई। आरिफ को सात दिन पहले बुखार आया था। पहले परिजनों ने निजी चिकित्सक से उसका इलाज कराया। इसके बाद मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आरिफ ने दम तोड़ दिया। आरिफ के भाई मोहम्मद यामीन ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सीएचसी बिलारी के अधीक्षक व डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर स्वास्थ्य टीम को भेजकर डेथ ऑडिट कराया जाएगा। मोहल्ला ठाकुरान में जल्द ही विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
डेंगू के 15 मरीज मिले
मुरादाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के 15 मरीज और मिले हैं। अब तक मिले मरीजों का आंकड़ा 1070 से ऊपर निकल गया है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि डेंगू के मामलों पर रोेकथाम का प्रयास जारी है। जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव कराया जा रहा है। आयुष्मान मेलों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की जा रही है। बिलारी, डिलारी, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, भोजपुर, कुंदरकी और मुरादाबाद शहर में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।