{"_id":"65c15fac56013a1f770f131d","slug":"two-hospitals-sealed-after-womans-death-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-337942-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला की मौत के बाद दो अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला की मौत के बाद दो अस्पताल सील
विज्ञापन
मैनाठैर (मुरादाबाद)।
प्रसव के दौरान महिला की मौत के एक दिन बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित अंपजीकृत अस्पताल और एक अन्य अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान ज्यादातर झोलाछाप अपने अस्पताल बंद कर खिसक लिए। टीम ने महमूदपुर माफी में ही एक अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर अभिलेख तलब किए हैं।
संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली नगर निवासी महिला की शादी हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के ही गांव बराही निवासी युवक से हुई थी। शनिवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर महिला को परिजनों ने महमूदपुर माफी नगर में रोड के किनारे स्थित एक अपंजीकृत एएस नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान रविवार दोपहर महिला की मौत हो गई। जिस पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया था। वहीं समझौता होने पर महिला के शव और नवजात को परिजन अपने साथ ले गए थे। नवजात का मुरादाबाद में इलाज चल रहा है।
अस्पताल में महिला की मौत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में नजर आया। नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने टीम के साथ संबंधित अवैध रूप से संचालित एएस अस्पताल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक गायब रहा। नोडल अधिकारी ने कार्रवाई के दौरान अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम पंडित नगला स्थित एमएच हॉस्पिटल पहुंची। जिसका भी पंजीकरण नहीं था। वहीं अस्पताल में ओटी भी संचालित था। नोडल अधिकारी ने उक्त अस्पताल को भी सील कर दिया।इसके अलावा महमूदपुर माफी में ही संचालित एक अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर अभिलेख तलब किए हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि जो भी अस्पताल अवैध रूप से संचालित है, उनके संचालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।