फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two groups clashed over watering a field, using sticks and sharp weapons.

Moradabad News: खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over watering a field, using sticks and sharp weapons.
कांठ। नलकूप से खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार चले। जिससे दोनों ओर के ग्यारह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायलों को लहूलुहाल हालत में इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर आई, जहां से चिकित्सकों ने दोनों पक्षों के कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दोनों ओर के 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव आवी हफीजपुर का है। यहां के रहने वाले जुल्फिकार और दूसरे पक्ष के तौफीक के पास-पास ही खेत हैं और यह सरकारी नलकूप से अपने-अपने खेतों में सिंचाई करते हैं। रविवार की सुबह सिंचाई के लिए खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नाली को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो इनमें कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे, फावड़े व धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष के जुल्फिकार, वाजिद अली, सुभान अली, इंतजार, औरंगजेब, नाजिम और दूसरे पक्ष के तौफीक, रईस, निसार, फिरोज व फैसल गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही कांठ थाने के उमरी कलां चौकी प्रभारी प्रबोद्ध कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने दोनों पक्षों के कई घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीरें दीं। पुलिस ने जुल्फिकार की तहरीर पर नसीर, रईस, अनीस, तौफीक, इकरार, फिरोज, शाहनवाज व गुलाम नबी और दूसरे पक्ष के तौफीक की तरफ से दी तहरीर के आधार पर वाजिद, नाजिम, जुल्फिकार, इंतेजार, सुभान, निजामुद्दीन, असफाक और औरंगजेब के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि खेत में पानी लगाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण और इलाज कराकर दोनों ओर के आठ-आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed