{"_id":"62547c22122ed04708710bf2","slug":"two-gram-pradhan-will-be-honered-by-prime-minister-moradabad-news-mbd424444657","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कृत होंगे जिले के दो ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कृत होंगे जिले के दो ग्राम प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले के डिलारी विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों के प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कृत किए होंगे। रविवार इन दोनों ग्राम पंचायतों का चयन पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तीकरण पुरस्कार योजना के लिए किया गया है। प्रधानों को यह पुरस्कार गांव की सभी गलियों के पक्का होने, सार्वजनिक स्थानों पर उन्नत किस्म के पौधों का रोपण करने तथा ग्राम में बेहतर सफाई व्यवस्था आदि के कारण किया गया है। पंचायत दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को जम्मू के सांबा में आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रधानमंत्री प्रधानों को देंगे।
परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रदेश भर के प्रधानों से योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें प्रधानों को गांव में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था आदि कार्यों का भी विवरण मांगा गया था। उसके फोटोग्राफ भी मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश से इसके लिए 25 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। मुरादाबाद मंडल में सिर्फ मुरादाबाद जिले के डिलारी विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों मुस्तफापुर के प्रधान रईस अहमद व मिलक अमावती की प्रधान गार्गी चौधरी को यह पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने बताया कि दोनों ग्राम प्रधानों को 24 अप्रैल को जम्मू के सांबा में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में दोनों प्रधानों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायती सशक्तीकरण पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार के रूप में प्रत्येक प्रधान को आठ लाख रुपये व प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में प्राप्त धनराशि ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि के अतिरिक्त होगी जिसे प्रधान ग्राम पंचायत की बैठक में योजना बनाकर गांव के विकास पर खर्च कर सकेंगे। पुरस्कार के लिए चयन होने के बाद दोनों ग्राम प्रधानों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
खुले में शौच से मुक्ति, शिशु मृत्युदर शून्य होने से मिला पुरस्कार
मुुरादाबाद। ग्राम पंचायत मिलक अमावती की प्रधान गार्गी चौधरी पुरस्कार के लिए चयनित होने से काफी खुश नजर आईं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सफाई सभी पर काफी काम कराया गया है। सार्वजनिक शौचालयों व शौचालयों का निर्माण करा गांव को 100 फीसदी खुले में शौच से मुक्त किया गया है। टीकाकरण कराने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिससे शिशु मृत्युदर शून्य हो गई है। जल निगम से पानी की टंकी लगाई गई। गांव की हर सड़क पक्की है। अधिकांश गरीबों को पीएम आवास बनवाए गए। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी किया गया।
500 बीघा भूमि में पौैध रोपड़, गांव में साफ, पक्की सड़क से मिला पुरस्कार
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत मुस्तफापुर के प्रधान रईस अहमद पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने से काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि की बेहतर सफाई व्यवस्था है व गांव की सभी गली पक्की हैं। मनरेगा के तहत गांव के काफी लोगों को रोजगार मिला है। ग्राम पंचायत की 500 बीघा खाली पड़ी भूमि में पौध रोपड़ का काम भी किया गया है। पेयजल की व्यवस्था के लिए हैंडपंप मरम्मत कराए गए हैं। विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन पात्र लोगों को मिल रही है। गांव का चहुंमुखी विकास कराया गया है। जिसके कारण गांव का चयन पुरस्कार के लिए हो सका है।