फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two friends raped a student

Moradabad News: छात्रा से दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 50 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Two friends raped a student
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने सहपाठी और उसके दोस्त पर केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि आरोपी और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे 50 हजार रुपये भी वसूल लिए है। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित काॅलेज में बीएससी की पढ़ाई पूरी कर रही है। इसी काॅलेज में कुंदरकी थाना क्षेत्र के डोमघर निवासी आयान पाशा और मोहम्मद जैद भी पढ़ाई कर चुके हैं। दो साल पहले से आयान पाशा उसका पीछा करता था। इस दौरान आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती कर ली थी। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ घूमाने ले जाता था। एक दिन आरोपी आयान ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उसके सिर में दर्द होने लगा था। आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह अपने घर से 50 हजार रुपये लेकर आए। अगर रुपये लेकर नहीं आएगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा।
विज्ञापन

आरोपी की धमकी से डरी पीड़िता ने अपने घर से 50 हजार रुपये लाकर आरोपी को दे दिए थे। इसके बाद आरोपी उसे डरा धमकाकर अपने कमरे पर ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने दबाव बनाया की वह उसके दोस्त मोहम्मद जैद के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगे। इसके बाद उसे गोलियां खिलाकर रिक्शा में बैठाकर भेज दिया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article