फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two friends get life imprisonment for killing e-rickshaw driver

Moradabad News: ई-रिक्शा चालक की हत्या में दो दोस्तों को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two friends get life imprisonment for killing e-rickshaw driver
मुरादाबाद। ई-रिक्शा चालक की हत्या में दोषी उसके दो दोस्तों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 16-16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषियों ने रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला निवासी शाकिर ने 15 अक्तूबर 2017 ने मुकदमा कराया था। शाकिर ने बताया कि उसका बेटा नसीम ई-रिक्शा चलाता था। वह 14 अक्तूबर की शाम को ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लाैटा। शाकिर ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई मुजीब की पत्नी रूचि ने बताया कि 14 अक्तूबर की शाम नसीम अपने दोस्त मुगलपुरा निवासी नाजिम उर्फ काला और मुगलपुरा के कुंवर साहब वाली गली निवासी फहीम उर्फ फैजान का फोन आने पर ई-रिक्शा लेकर गया था। नसीम को रेलवे स्टेशन के पास नाजिम और फहीम के साथ देखा गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी नाजिम और फहीम को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नसीम ने रुपये उधार लिए थे। वापस मांगने पर वह देने से इन्कार कर रहा था। इसलिए उसे बुलाकर ई-रिक्शा छीन लिया और पंडित नगला रोड पर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कराकर पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों कोे जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने 22 दिसंबर 2017 को आरोपपत्र अदालत में पेश किया। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या पांच अचल लवानिया की अदालत में की गई। अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों नाजिम उर्फ काला और फहीम उर्फ फैजान को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article