{"_id":"69729477b07578f282029a6a","slug":"two-firs-lodged-within-a-span-of-12-minutes-raise-questions-about-police-functioning-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-818730-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 12 मिनट के अंतराल में दो एफआईआर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 12 मिनट के अंतराल में दो एफआईआर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
पाकबड़ा। अरमान और काजल की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की जब मामला उच्चाधिकारियों के पास तक पहुंचा तो 12 मिनट में दो एफआईआर दर्ज कर ली है। काजल के पिता गनपत की तहरीर पर बुधवार की शाम 4:55 बजे अरमान के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई जबकि दूसरी एफआईआर बुधवार की शाम 5:07 बजे दर्ज की गई है। यह एफआईआर अरमान के पिता मो. हनीफ की तहरीर पर लिखी गई है जबकि मो. हनीफ ने मंगलवार को ही तहरीर दे दी थी।
-- -
जेल भेजे गए तीनों भाई
पाकबड़ा। पुलिस ने बुधवार की देर रात सतीश और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों भाइयों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद तीनों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं।
-- -
गांव में तनाव बरकार, पुलिस और पीएसी तैनात
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर में अरमान और काजल की हत्या के बाद से तनाव बरकरार है। गांव में पीएसी के साथ ही मझोला, पाकबड़ा, मूंढापांडे और सिविल लाइंस थाने की पुलिस तैनात है। काजल के घर से लेकर अरमान के घर तक पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की टीमें ने गांव में जगह जगह लोगों के बीच पहुंचकर हालात को भांप रही हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।