फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two farmers died due to rain and lightning

Moradabad News: बारिश और बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Two farmers died due to rain and lightning
कुंदरकी (मुरादाबाद)। गांव कुतुबपुर अज्जू में बुधवार सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान ट्यूबवेल की कोठरी गिरने से किसान बाबूराम (58) की मौत हो गई। बाबूराम कोठरी में सो रहे थे। कोठरी के गिरने का शोर सुन पास ही खेत में धान रोपाई कर रहे किसानों और परिजनों ने मलबे से किसान का शव निकाला। उधर, क्षेत्र के ही गांव रसूलपुर हमीर निवासी किसान मुनाजिर हुसैन (56) की जंगल में बिजली गिरने से मौत हो गई। मुनाजिर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे खेत से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन


कुंदरकी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर अज्जू निवासी बाबूराम खेती करते थे। बुधवार सुबह वह खेत पर बनी ट्यूबवेल की कोठरी में सो रहे थे। सुबह करीब आठ बजे तेज बारिश के दौरान कोठरी की छत भरभराकर गिर गई। शोर सुन पास ही खेतों में धान की रोपाई कर रहे किसान घटना स्थल की ओर दौड़े और किसान के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों और किसानों ने मलबा हटाकर बाबूराम को मलबे से निकाला। परिजन किसान को लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसील से पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। वहीं परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने के बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



उधर, कुंदरकी क्षेत्र के ही गांव रसूलपुर हमीर निवासी किसान मुनाजिर हुसैन बुधवार सुबह बारिश रुकने के बाद धान की रोपाई करने के लिए खेत देखने गए थे । सुबह करीब 6:30 बजे घर लौटते समय किसान के ऊपर बिजली गिर गई। इससे मुनाजिर की मौत हो गई। घटना के कुछ देर बाद ही खेत से लौट रहे गांव निवासी फिरोज ने रास्ते में मुनाजिर का शव पड़ा देखा, तो उसके परिजनों की इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, सूचना पर नायब तहसीलदार लोकेश यादव और हल्का लेखपाल सुमन भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटना की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजने की बात कही है। वहीं परिजनों के कार्रवाई से मना करने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बिना की शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article