फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two electric motors and several starters stolen from tubewells.

Moradabad News: नलकूपों से दो बिजली मोटर और कई के स्टार्टर चोरी

Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two electric motors and several starters stolen from tubewells.
कांठ। चाेर नलकूपों से दो दो मोटर और कई स्टार्टर चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की रात चोर छजलैट के गांव महेंद्री सिकंदरपुर निवासी पुरुषोत्तम सिंह और निपेंद्र सिंह के नलकूपों से बिजली मोटर चुराने के बाद उनके अंदर से कॉपर का तार निकाल कर ले गए। इसी के साथ चोरों ने गांव के यशपाल सिंह, करतार सिंह, प्रदीप, अर्जुन, विनीत के नलकूपों से स्टार्टर ऑपरेटर व तार आदि भी चुरा लिए। वहीं चोरों ने किसान विरेंद्र सिंह और ओमकार सिंह के बिजली ट्रांसफार्मर भी खंभों से नीचे गिरकर चोरी के इरादे से क्षतिग्रस्त कर दिए। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों और किसानों को चोरियों का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना छजलैट पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में सीसीटीवी, सर्विलांस और एसओजी की मदद ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed