फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two died and 102 new corona positive in moradabad

दो लोगों की मौत, कोरोना के 102 नए पॉजिटिव मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
two died and 102 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। बुधवार को कोरोना के 102 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। देहात क्षेत्र के कई गांवों में परिवारों में कहीं भाई-बहन और कहीं दंपती संक्रमित मिले हैं। बजाज शोरूम से सात कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 159 और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9608 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे टीएमयू में दीनदयाल नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को 11 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। संभल निवासी 63 साल की महिला ने भी मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। महिला को नौ अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 1825 लोगों के रैपिड एंटीजन सैंपल कराए गए। इनमें मात्र चार पॉजिटिव मिले हैं। पीतल बस्ती से एक, मझोला से दो और किसरौल से एक मरीज मिला है। आरटीपीसीआर जांच में 87 मरीज आए हैं। इनमें पारकर कालेज से दो, 23वीं वाहिनी पीएसी से एक जवान, डीआईसी कांठ से एक कर्मचारी, पाकबड़ा थाने से तीन पुलिस कर्मी, नैनीताल बैंक का एक कर्मचारी, बजाज शोरूम से सात कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा कांशीराम नगर से एक परिवार से तीन सदस्य, मलकपुर सेमली से एक परिवार के दो और दूसरे परिवार से सदस्य पांच लोग, नेकपुर से एक परिवार से चार लोग, निबाद खास से एक परिवार से सात साल का बच्चा समेत दो लोग संक्रमित मिले हैं। बहेड़ी ब्रह्मनान से 13 लोग पॉजिटिव हैं और एक परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। अधिकतर मरीज देहात क्षेत्रों से हैं। बुद्धि विहार, मिलन विहार, डिलारी, सिरसा, कुंदरकी, दीनदयाल नगर, हरथला, कटघर, रहमत नगर से मरीज आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
-------------
- आज के मरीज 102
- अब तक मरीज 9608
- आज की मौत 00
- अब तक मौत 159
- अब तक स्वस्थ 8498
- एक्टिव मरीज 948
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed