फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two deaths and 22 new cases due to corona infection

कोरोना संक्रमण से दो की मौत और 22 नए केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two deaths and 22 new cases due to corona infection
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए, जबकि दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि निगरानी टीमों में बढ़ोतरी कर दी गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समिति के सदस्य घर-घर जाकर निगरानी कर रहे हैं। जनपद में अब सक्रिय केसों की संख्या 715 रह गई है। शनिवार को 174 व्यक्तियों ने कोरोना संक्रमण को मात दी।
विज्ञापन

मझोला निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद 27 मई को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से 29 मई को उनका निधन हो गया। वहीं पाकबड़ा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद आरटीपीसीआर की जांच कराई और 28 मई को रिपोर्ट पॉजीटिव आई। परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें भर्ती करा दिया। शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि नगर क्षेत्रों में कोरोना लक्षण युक्त व्यक्तियों को खोजने के लिए 193 टीमें बनाई हैं। टीमों को पल्स ऑक्सीमीटर व कोरोना की दवा किट दी गई है, ताकि लक्षण वाले व्यक्ति मिलने पर उन्हें तुरंत दवा उपलब्ध करवाई जा सके। गंभीर स्थिति होने पर रोगियों की जानकारी उच्च अधिकारियों और इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को भी दी जाएगी। गंभीर होने पर तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शहरवासियों से घर-घर पहुंचने वाली टीमों से लक्षण न छुपाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 20 मई से अब तक इन टीमों को 403 लक्षण युक्त रोगी मिल चुके हैं। सभी को दवा किट उपलब्ध कराने के साथ आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed