फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two death in moradabad due to corona

दो दिन में कोरोना से दो मौतें, 49 पॉजिटिव केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
two death in moradabad due to corona
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरे लहर में दो दिनों में दो संक्रमितों की मौत हो गई। दोनों का टीएमयू में इलाज चल रहा था। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 187 हो गई है। वहीं मंगलवार को 49 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में एक ही परिवार के तीन सदस्य, सब रजिस्ट्रार सदर और स्टाफ नर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर के मझोला क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर कोरोना की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चार अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। वहीं कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को चार दिन पहले सांस लेने में दिक्कत हुई थी। चार दिन पहले परिजनों ने उन्हें टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां जांच कराने वह संक्रमित पाए गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने सोमवार को दम तोड़ दिया। मंगलवार को बुजुर्ग का शव अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान में पहुंचा। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं मंगलवार को आई रिपोर्ट में 49 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल है। इसके अलावा सब रजिस्ट्रार सदर, महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, मूंढापांडे सीएचसी के कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed