फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two days will be excess cold

Moradabad News: दो दिन और रहेगी कड़ाके ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
two days will be excess cold
मुरादाबाद। बुधवार की सुबह कोहरे की घनी चादर और पछुआ हवा ने जनजीवन प्रभावित किया। कड़ाके की ठंड का आलम यह है कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक कड़ाके की ठंड रहेगी।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को कहीं-कहीं हल्के बादल छाए थे, इसलिए दिन में धूप नहीं निकली और गलन ज्यादा रही। ठिठुरन का वातावरण होने की एक वजह यह भी है कि इस समय पछुआ हवा के साथ बर्फीली हवा भी मैदानी क्षेत्रों में आ रही है। शुक्रवार तक कड़ाके की ठंड और घना कोहरा रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दिनभर धुंध व बादल छाए रहे। सभी सूर्य भगवान के दर्शन का बेसब्री से इंतजार करते रहे, लेकिन धूप नहीं निकलने से राहत नहीं मिल सकी। शहरी क्षेत्र हो या गांव हर जगह ठंड से बचने के लिए लोग अलाव की व्यवस्था करने में जुटे रहे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटे में बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह वातावरण में नमी 99 फीसदी थी और शाम को 84 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed