फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two days of Eid holiday in Schools

डीएम अंकल ने दी ईदी... ईद पर दो दिन की छुट्टी 

Tue, 13 Sep 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
 two days of Eid holiday in Schools
बकरीद - फोटो : demo
ईद पर मौज मस्ती के बीच के कोई बाधा नहीं आएगी। एक दिन के बजाय दो दिन की छुट्टी का तोहाफा मिला है। बच्चों की तो जैसे लाटरी ही निकल आई है। अब दो दिन खूब मौज मस्ती करेंगे। जिलाधिकारी ने बकरीद पर मंगलवार के साथ बुधवार को भी अवकाश घोषित कर दिया है। दो दिन सभी स्कूल और कालेज बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


  ईद पर मंगलवार का अवकाश घोषित था। बेसिक स्कूलों के शिक्षक संघों ने पिछले साल ईद पर दो दिन के अवकाश का हवाला देते हुए छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। बीएसए ने उनके ज्ञापन पर जिलाधिकारी से अनुमति मांगी। जिलाधिकारी ने बीएसए को परिषदीय विद्यालयों में दो दिन के अवकाश की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने सभी स्कूल और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया। अब मंगलवार और बुधवार को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। आदेश परिषदीय विद्यालयों के साथ ही माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, संस्कृत बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि ईद पर मंगलवार और बुधवार को अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहब्बत के साथ मनाए ईद, न करें स्टंटबाजी 
 जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि ईद पर दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। दो दिन त्योहार पर खूब मौज मस्ती करें। रिश्तेदारों और करीबियों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दें। प्यार और मोहब्बत के साथ त्योहार मनाएं। इस दौरान कोई गलत हरकत और किसी प्रकार की स्टंटबाजी नहीं करें। प्यार बांटे और खुशियां मनाएं। ध्यान रखें कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे किसी प्रकार की परेशानी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed